ग्रेटर नोएडा। प्रदेश में सरकार किसकी बनेगी, अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। लेकिन, हाईटेक शहर के बिल्डरों को इसकी सबसे ज्यादा चिंता है। प्रोजेक्टों को हरी झंडी के इंतजार में करोड़ों रुपये फंसे हुए हैं। बिल्डर चाहते हैं कि शीघ्र ही प्रदेश में सरकार बने और उनके समक्ष अपनी पीड़ा रखी जा सके। क्योंकि, सरकार, प्रशासन और प्राधिकरण के
बिना प्रोजेक्ट पूरा होना मुश्किल होग...ा।
दरअसल, नोएडा एक्सटेंशन के बिल्डर ज्यादा परेशान हैं। पहले तो किसान आंदोलन होते रहे। इसके बाद किसान हाईकोर्ट चले गए। जब फैसला आया तो किसानों को बढ़ा हुआ मुआवजा मिला और जमीन भी देने का आदेश किया गया, लेकिन मास्टर प्लान 2021 की मंजूरी न होने के कारण कोर्ट ने साफ कह दिया कि आगे विकास कार्य नहीं बढ़ाए जा सकते। करीब एक साल होने को हो गया है, बिल्डर जब एक मुसीबत से निकल पाते हैं तो दूसरी समस्या सामने आ जाती है। ब्यूरो
-Amar Ujala